home page

रत्नागिरी में सिचाई विभाग अभियंता दो लाख रु लेते गिरफ्तार

 | 

मुंबई,28 मार्च ( हि. स.) । कोंकण संभाग में रत्नागिरी जिले में सिचाई विभाग ( पाटबांधारे) क़ुवारबाव के कार्यालय कार्यकारी अभियंता गणेश हरिदास सलगर को शिकायतकर्ता से दो लाख रूपए की रिश्वत लेते हुए रत्नागिरी एंटी करप्शनब्यूरो ने गिरफ्तार किया है।दो लाख रुपए की रिश्वत की राशि कार्यकारी अभियंता गणेश ने अपने सहायक कनिष्ठ लिपिक व टाइपिस्ट शेखर चंद्रमणि पवार के जरिए ली गई थी,इसलिए पहले लिपिक को बाद में कार्यकारी अभियंता गणेश हरिदास सलगर को गिरफ्तार किया गया।ठाणे एंटी करप्शनब्यूरो ने आज बताया कि कार्यकारी अभियंता गणेश हरिदास सलगर जो कि रत्नागिरी जिले में सिंचाई विभाग कुंवारबाव में पदासीन है। शिकायतकर्ता की शिवकृपा कंस्ट्रक्शन कपनी है। शिकायतकर्ता ने ल.पा. योजना भोलावली तहसील मंडनगढ़ जिला रत्नागिरी स्थित जलसंचय के बांध पर मिट्टी के भराव के लिए सिचाई विभाग के लिए यह काम ठेके पर लिया था।विभाग के द्वारा शिकायतकर्ता को काम करने के बाद दो भुगतान बिल की अदायगी की गई थी।परन्तु तीसरा भुगतान बिल जो कि 11लाख 30हजार 893रु का था इसके भुगतान बिल के लिए सिचाई विभाग में आवेदन देने के बाद कार्यकारी अभियंता गणेश हरिदास सलगर ने उनसे 18मार्च 2026को बिल स्वीकृत करने के लिए 3लाख 40हजार रुपए की मांग की थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रवीन्द्र शर्मा