home page

शिवड़ी-वर्ली कनेक्टर से गिरी लोहे की रॉड, एक की मौत

 | 

मुंबई, 28 फरवरी (हि.स.)। मुलुंड पिलर हादसे के बाद मुंबई में एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दक्षिण मुंबई के शिवड़ी- वर्ली कनेक्टर परियोजना के काम में लापरवाही का मामला सामने आया है। लोहे की रॉड गिरने के कारण एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आचार्य डोंडे मार्ग के पास शिवड़ी-वर्ली कनेक्टर ब्रिज से एक लोहे की रॉड एक युवक पर गिर गई। घायल युवक को स्थानीय लोगों ने परेल के ग्लेनीगल्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का नाम गणेश विष्णु बुधाले बताया जाता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार