home page

ठाणे में मौत से जूझते तेंदुए की वन विभाग की सूझ बूझ से जान बची

 | 
ठाणे में मौत से जूझते तेंदुए की वन विभाग की सूझ बूझ से जान बची


ठाणे में मौत से जूझते तेंदुए की वन विभाग की सूझ बूझ से जान बची


मुंबई,31 मई ( हि. स.)। आखिरकार वन विभाग ने संजय गांधी नेशनल पार्क के बोरीवली फॉरेस्ट एरिया के येउर कंट्रोल एरिया में एक पेड़ पर बैठे एक घायल तेंदुए को एक रोमांचक रेस्क्यू ऑपरेशन में सफलतापूर्वक बचा ही लिया। गंभीर रूप से घायल और कमजोर तेंदुए को सुरक्षित पकड़कर इलाज के लिए लेपर्ड रेस्क्यू सेंटर में भर्ती कराया गया है।

30 मई को शाम करीब 5 बजे, फॉरेस्ट अधिकारियों ने पांचपाखड़ी (इंदिरानगर) रिजर्व फॉरेस्ट एरिया के सर्वे नंबर 520 में एक पेड़ पर एक घायल तेंदुए को बैठे देखा गया। सूचना मिलने पर वन विभाग , महाराष्ट्र स्टेट सिक्योरिटी गार्ड बोर्ड, डब्लूडब्लूए और आरए डब्लूडब्लू संगठनों के प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। चूंकि तेंदुआ गंभीर रूप से घायल था, इसलिए उसकी मूवमेंट ( हलचल) रोक दी गई थी।

चूंकि रात के अंधेरे में रेस्क्यू ऑपरेशन खतरनाक होने की संभावना थी, इसलिए फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने पूरी रात इलाके पर कड़ी नजर रखी। आखिरकार, रविवार सुबह 6 बजे सर्च ऑपरेशन फिर से शुरू किया गया। इस बार, तेंदुआ अपनी असली जगह से करीब 70 से 80 मीटर चलकर झाड़ियों में घुस गया। यह भी देखा गया कि तेंदुए को सुरक्षित रूप से बेहोश करके वाइल्डलाइफ ऑफिसर, वेटेरिनरी ऑफिसर और रेस्क्यू टीम की मौजूदगी में पकड़ लिया गया था। शुरुआती जांच से पता चला कि तेंदुआ लगभग चार से पांच साल का था। उसके चारों पैरों के तलवों पर गंभीर चोटें थीं और उसके पिछले पैर पर एक बड़े घाव से हड्डी बाहर आ गई थी। उसके शरीर पर कई खरोंच और चोट के निशान भी थे।

तेंदुए को इलाज के लिए संजय गांधी नेशनल पार्क के बोरीवली में लेपर्ड रेस्क्यू सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है और उसका स्पेशलिस्ट वेटेरिनरी ट्रीटमेंट शुरू कर दिया गया है।

ऑपरेशन की हर तरफ से तारीफ हो रही है क्योंकि फॉरेस्ट डिपार्टमेंट, रेस्क्यू टीम और NGO एनजीओ के बीच तालमेल से एक वाइल्डलाइफ की जान बच गई है।

ठाणे येउर के वन अधिकारी मयूर सुरवसे ने कहा कि -तेंदुए के शरीर पर चोटें गंभीर थीं। इसलिए, उसे सुरक्षित रूप से पकड़ना और तुरंत मेडिकल ट्रीटमेंट देना ज़रूरी था। रेस्क्यू टीम के तालमेल से ऑपरेशन सफल रहा और तेंदुए की हालत सुधारने की पूरी कोशिश की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रवीन्द्र शर्मा