home page

पश्चिम रेलवे की मुंबई सेंट्रल-इंदौर स्पेशल ट्रेन के फेरों में वृद्धि

 | 

मुंबई, 30 अक्टूबर, (हि. स.)। पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 09079/09080 मुंबई सेंट्रल-इंदौर स्पेशल ट्रेन के फेरों को द्वि-साप्ताहिक से बढ़ाकर त्रि-साप्ताहिक करने का निर्णय लिया गया है।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, 5 नवंबर 2026 से ट्रेन संख्या 09079 मुंबई सेंट्रल-इंदौर स्पेशल ट्रेन मुंबई सेंट्रल से सप्ताह में तीन दिन अर्थात मंगलवार, गुरुवार एवं रविवार को चलेगी। इसी प्रकार, 5 नवंबर, 2026 से ट्रेन संख्या 09080 इंदौर-मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन इंदौर से सप्ताह में तीन दिन अर्थात सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को चलेगी। ट्रेन संख्या 09079 एवं 09080 के विस्तारित फेरों की बुकिंग सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू है। ट्रेनों के समय, ठहराव एवं कोच संरचना संबंधी विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।

हिन्दुस्थान समाचार / कुमार