home page

भिवंडी की इमारत में अवैध रूप से मरम्मत चल रहा था

 | 

मुंबई, 31जूलाई ( हि.स,.) । ठाणे जिले के भिवंडी नारपोली में गंगारामवाड़ी, नारपोली-2, भिवंडी एक चार मंज़िला इमारत कल 30/जुलाई/2026 को रात करीब 11:20 बजे ताश के पत्तों की तरह गिर गई ।हादसे के बारे में पता लगने पर, भिवंडी म्युनिसिपल फायर डिपार्टमेंट की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव का काम शुरू किया। उसके बाद, एनआर डी एफ टीम दोपहर 12:20 बजे और फिर टीडीआरएफ टीम सुबह 01:00 बजे पहुंची। बताया जाता है कि इस इमारत को भिवंडी मनपा ने पहले ही खतरनाक घोषित किया था।इसके बाद भी चोरी छिपे अवैध20से 35तथा तीसरे रूप से मरम्मत का कार्य चल रहा था।मरम्मत कार्य के चलते रात आठ बजे के दरम्यान इमारत से दीवाल टूटने जैसी आवाज सुनी गई थी।सूत्रों के अनुसार खस्ता हाल इमारत के पिलर काटने से मकान की बुनियाद ही हिल गई थी।

यह साफ देखा गया कि ग्राउंड फ्लोर और चार मंज़िला बिल्डिंग पहली नज़र में खतरनाक थी, इसलिए म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने 07/09/2020 को बिल्डिंग की स्ट्रक्चरल ऑडिट रिपोर्ट जमा करने के लिए एक नोटिस जारी किया। इस इमारत के प्रत्येक मंजिल पर 12कमरे है कुल चार मंजिला इमारत में 48कमरे है।जबकि , प्रॉपर्टी मालिकों को 22/04/2022 को एक रिमाइंडर नोटिस जारी किया गया क्योंकि प्रॉपर्टी मालिकों ने स्ट्रक्चरल ऑडिट रिपोर्ट जमा नहीं की थी।

क्योंकि स्ट्रक्चरल ऑडिट रिपोर्ट जमा करने का नोटिस जारी करने के बावजूद प्रॉपर्टी मालिकों ने कोई कार्रवाई नहीं की, इसलिए 05/जन2026 को उस बिल्डिंग को गिराने के लिए एक नोटिस जारी किया गया।

इसके बाद, भिवंडी म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने उस प्रॉपर्टी की पानी और बिजली की सप्लाई काट दी और बिल्डिंग में रहने वाले परिवारों को दूसरी जगह भेज दिया गया।*

उल्लेखनीय है कि प्रॉपर्टी मालिकों ने म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन से बिना कोई इजाज़त लिए गैर-कानूनी तरीके से बिल्डिंग की मरम्मत का काम किया था, इसलिए 30/07/2026 को भिवंडी मनपा जब कमिश्नर और उनकी टीम ने मौके पर जाकर जांच की, तो देखा कि बिल्डिंग का स्ट्रक्चर ही डगमगा रहा था। उस समय, म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की टीम ने तुरंत बिल्डिंग में रिपेयर का काम कर रहे मजदूरों और 11 परिवारों के लगभग 35-40 लोगों को बाहर निकाला। तब देखा गया कि उस बिल्डिंग में रिपेयर का काम चल रहा था, काम तुरंत रोकने के निर्देश के बाद भी सभी मजदूरों और उनके कॉन्ट्रैक्टर ने बात नहीं मानी। कुछ लोग बाहर आने से भी मना कर रहे थे। इसी बीच, बिल्डिंग का पिछला हिस्सा गिरने लगा।

विदित हो कि उस हादसे में कुल 09 लोगों की मौत हो गई है, और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए स्वर्गीय इंदिरा गांधी उपजिला अस्पताल, भिवंडी ले जाया गया है।घायलों में अभय कुमार यादव 24 वर्ष,दीपक कुमार यादव 25 वर्ष तथा संगीता प्रजापति उम्र36 है।घायलों का उपचार स्वर्गीय इंदिरा गांधी उप जिला अस्पताल भिवंडी में चल रहा है।मृतकों में शमीम शेख उम्र 48,रंजीत सिंह उम्र 32 मिराज रसूल शेख 34 वर्ष,संतोष कुमार पांडे उम्र 34 वर्ष,शमीम अंसारी उम्र 30 तथा तीन अनजान शवों में एक की उम्र 25 से 30दूसरे की उम्र 20 से 35 तथा तीसरे की उम्र 40से 45की बताई गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रवीन्द्र शर्मा