नहीं छोडूंगा शरद पवार का साथ- राजेश टोपे
मुंबई, 30 मई (हि.स.)। एनसीपी (एसपी) के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री राजेश टोपे के भाजपा में शामिल होने की चर्चाए हैं। हालांकि टोपे ने इन अटकलों पर यह कहते हुए विराम लगा दिया है कि वे एनसीपी छोड़कर कहीं नहीं जाने वाले हैं। भाजपा में शामिल होने की खबरे अफवाह हैं। मैं शरद पवार का साथ नहीं छोड़ूंगा।
महाराष्ट्र विधान परिषद की निकाय संस्थाओं की 17 सीटों के चुनाव को लेकर सरगर्मियों तेज हो गई हैं। नामांकन पत्र भरने में सिर्फ दो दिन बचे हैं। हालांकि इस बीच टिकट पाने की उम्मीद लगाए बैठे कई नेताओं ने दल बदलना भी शुरू कर दिया है। शनिवार को एनसीपी (एसपी) के पूर्व मंत्री प्राजक्त तनपुरे भाजपा में शामिल हो गए। इस बीच जालना ज़िले के घनसावंगी सीट के जाने-माने नेता राजेश टोपे के भी पाला बदलने की चर्चाएं हैं। अटकलें लगाई जा रही हैं कि वे भाजपा के टिकट पर कि विधान परिषद का चुनाव लड़ सकते हैं। मराठवाड़ा में बदलते राजनीतिक हालात को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
हालांकि राजेश टोपे ने इन सभी बातों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने साफ किया है कि भाजपा में शामिल होने की मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चल रही खबरें गलत हैं। उन्होंने पार्टी छोड़ने के बारे में नहीं सोचा है और वे एनसीपी (एसपी) के साथ ही रहेंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार

