home page

राजनीति से संन्यास लेना चाहती हूं – पंकजा मुंडे

 | 

मुंबई, 02 जुलाई (हि.स.)। पर्यावरण व पशुपालन मंत्री पंकजा मुंडे ने एक बयान देकर राजनीति में हलचल मचा दी है। उन्होंने परली में एक प्रोग्राम में बोलते हुए कहा कि वह राजनीति से संन्यास लेना चाहती हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि लोगों का जोश देखकर मुझे नई प्रेरणा मिलती है।

परली हाईवे की खराब हालत पर कमेंट करते हुए भाजपा नेता और मंत्री पंकजा मुंडे ने कहा कि मैं इस सड़क से आई और अपने पीए से कहा कि मैं अब थक गई हूं। मैं राजनीति से संन्यास लेना चाहती हूं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि कार्यक्रम की जगह पर मौजूद लोगों का जोश देखकर उन्हें नई प्रेरणा मिली। यह लाल बत्ती वाली गाड़ी मेरे लिए नहीं, बल्कि आपके विकास के लिए है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम की तारीफ कते हुए कहा कि वह भाजपा की कोर कमेटी की बैठक के लिए दो-तीन दिन दिल्ली में थीं। बैठक के आखिरी दिन प्रधानमंत्री अमेरिका का अपना ऑफिशियल दौरा पूरा करने के बाद सीधे बैठक में पहुंचे। सफर की थकान महसूस किए बिना उन्होंने हर चुनाव क्षेत्र का डिटेल में रिव्यू किया। उन्होंने लोकल मुद्दों, संगठन मामलों और विकास के कामों पर गहराई से चर्चा की। दिलचस्प बात यह है कि यह बैठक साढ़े आठ घंटे तक चली। इस दौरान सिर्फ दो बार चाय और एक बार कॉफी का छोटा ब्रेक लिया गया।

पंकजा मुंडे ने कहा कि बाकी समय प्रधानमंत्री हर टॉपिक पर ध्यान से चर्चा कर रहे थे। इस अनुभव की सबसे खास बात प्रधानमंत्री मोदी का देश के प्रति इमोशनल कमिटमेंट था। उन्होंने कहा कि जिनका अपना परिवार नहीं होता, वे इस देश को अपना परिवार मानते हैं। मोदी देश के विकास और भविष्य के दोस्त हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार