home page

पुणे कोर्ट के बाहर फायरिंग पर संजय राउत ने मांगा गृह मंत्री का इस्तीफा

 | 
पुणे कोर्ट के बाहर फायरिंग पर संजय राउत ने मांगा गृह मंत्री का इस्तीफा


मुम्बई, 26 नवंबर (हि.स.)। पुणे में सत्र अदालत परिसर के बाहर बुधवार को गोलीबारी की हुई घटना के संदर्भ में शिवसेना (उद्धव) के सांसद संजय राउत ने महाराष्ट्र के गृह मंत्री का इस्तीफा मांगा।

राउत मुंबई में गुरूवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बातचीत के दौरान यह बयान दिया।

संजय राउत ने पुणे के शिवाजीनगर कोर्ट परिसर के बाहर हुई फायरिंग और राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर गृह विभाग तथा गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधते हुए इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि राज्य में आपराधिक मामले बढ़ रहे हैं और कानून व्यवस्था बिगड़ रही है।

राउत ने राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर गृह मंत्रालय को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि पुणे शिक्षा का केंद्र होने की जगह अपराधियों

का गढ़ बन गया है।

दूसरी ओर, सत्ता पक्ष की ओर से नवनाथ बन ने पलटवार करते हुए कहा कि यह घटना व्यक्तिगत और जमीन विवाद से जुड़ी थी तथा पुलिस ने 12 घंटे के भीतर ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

गौरतलब है कि पुणे में बुधवार को हत्या के आरोपित मंदार किवले पर गोली चलाई गई थी लेकिन पिस्तौल से जब गोली नहीं चली तब उस पर कोयता (धारदार हथियार) से

हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया गया था। हालांकि पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राघवेंद्र त्रिपाठी