home page

सूखा प्रभावित किसानों की मदद करें- सीएम एकनाथ शिंदे

 | 

मुंबई, 01 अक्टूबर (हि.स.)। इस साल पर्याप्त बारिश न होने की वजह से महाराष्ट्र के कई हिस्सों में फसलें बर्बाद हो गई हैं। सूखे जैसे हालात की वजह से हजारों किसान मुश्किल में हैं। इसे देखते हुए उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आने वाले नवरात्रि पर्व के साथ-साथ दूसरे धार्मिक, सांस्कृतिक त्योहारों व समारोहों को सादगी से मनाने, सूखा प्रभावित किसानों की मदद और पुनर्वास के लिए पैसे दान करने की अपील की है।

शिंदे ने कहा कि 'राज्य के खजाने पर पहला हक बलिराजा का है। महायुति सरकार और शिवसेना पूरी तरह से किसानों के साथ है। सरकार किसानों की हर संभव मदद कर रही है। लेकिन जब किसान मुश्किल में हों तो समाज की नैतिक और सामाजिक ज़िम्मेदारी है कि वह उनके साथ खड़ा रहे। जब किसान परेशान हों तो त्योहारों को बड़े पैमाने पर मनाना सही नहीं होगा। इसलिए उन्होंने शिवसेना के पदाधिकारियों, सामाजिक संगठनों और जनता से अपील की है कि वे त्योहारों पर होने वाले फालतू खर्च से बचें और किसानों की मदद के लिए पैसे दान करें।

शिंदे ने यह भी कहा कि अगर हम त्योहारों का खर्च बचा सकें और किसानों की आंखों से आंसू पोंछकर उनके चेहरों पर खुशी ला सकें, तो यह आदिशक्ति जगदंबे की सच्ची सेवा होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार