पालघर में बाढ़ से जुलाई में 23 मौतें, 180 करोड़ का नुकसान
| Aug 1, 2026, 16:59 IST
मुंबई, 01 अगस्त (हि.स.)। पालघर जिले में जुलाई में दो चरणों में हुई मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई। अतिवृष्टि और बाढ़ से 23 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक मवेशियों की भी जान चली गई। 15,802 घरों में पानी घुसने से हजारों परिवार प्रभावित हुए। प्रारंभिक आकलन के अनुसार जिले में करीब 180 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। जिलाधिकारी डॉ. इंदुराणी जाखड़ ने बताया कि दहानू, तलासरी और पालघर तहसीलों में सबसे अधिक क्षति हुई। अब तक 15 मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये तथा 9,365 प्रभावित परिवारों को पांच-पांच हजार रुपये की सहायता दी जा चुकी है। राज्य सरकार से विशेष राहत पैकेज का प्रस्ताव भी तैयार किया जा रहा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जे सिंह

