home page

महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

 | 

मुंबई, 27 जुलाई (हि.स.)। महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने राज्य में अगले पांच दिनों का पूर्वानुमान जारी किया है। कई जिलों में तेज हवाओं और बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से मौसम के हालात पर नजर रखने और जरूरी सावधानियां बरतने की अपील की है।

मौसम विभाग के अलर्ट के मुताबिक, 27 जुलाई, 2026 को रायगढ़, रत्नागिरी, सतारा जिले के घाट इलाके और पुणे जिले के घाट इलाके में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि ठाणे, मुंबई शहर, मुंबई के उपनगर, जलगांव, छत्रपति संभाजीनगर, जालना, बुलढाणा, नांदेड़, हिंगोली, लातूर, नागपुर, भंडारा, गोंदिया, गडचिरोली, कोल्हापुर घाट इलाके और सिंधुदुर्ग जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मेघ गर्जना के साथ आंधी-तूफान की संभावना है। 28 जुलाई 2026 को चंद्रपुर, गडचिरोली, रायगढ़, जलगांव, पुणे घाट एरिया, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर घाट, छत्रपति संभाजीनगर, जालना, परभणी, हिंगोली, नांदेड़, अमरावती, यवतमाल, वर्धा, नागपुर, भंडारा और गोंदिया जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 29 जुलाई 2026 को गोंदिया चंद्रपुर गडचिरोली जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि नासिक, नासिक घाट एरिया, जलगांव, छत्रपति संभाजीनगर, जालना, बुलढाणा, अकोला, वाशिम, अमरावती, यवतमाल, नागपुर, वर्धा, भंडारा, कोल्हापुर घाट, रत्नागिरी, सतारा घाट, रायगढ़, पुणे घाट और सिंधुदुर्ग में आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है। 30 जुलाई, 2026 को रायगढ़, पुणे घाट, सतारा घाट, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर घाट, बुलढाणा, अकोला, वाशिम, अमरावती, यवतमाल, वर्धा, नागपुर, भंडारा, गोंदिया और गडचिरोली जिल के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षित जगहों पर रहें। आवश्यक न हो तो घरों से बाहर न निकलें। पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार