विधानसभा में सत्ता व विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक
मुंबई, 09 जुलाई (हि.स.)। महाराष्ट्र विधानसभा में बारिश से हुए नुकसान पर चर्चा के दौरान सत्ताधारी और विपक्षी दल के विधायकों के बीच गुरुवार को तीखी नोकझोंक हुई। शिवसेना (यूबीटी) के विधायक भास्कर जाधव ने संबंधित मुद्दे पर चर्चा में मंत्री के मौजूद न होने का मुद्दा उठाकर सरकार की आलोचना की. इस बीच बीजेपी विधायक अतुल भातखलकर द्वारा आपत्ति जताई गई, जिससे सत्तापक्ष औऱ विपक्ष के बीच जमकर बहस हुई।
ठाकरे सेना के विधायक भासक्र जाधव ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह सरकार गैर-जिम्मेदार है। सिर्फ चर्चा करके मुद्दे को सुलझाया जा रहा है। भाजपा विधायक अतुल भटखलकर ने इसका जवाब देते हुए कहा कि सदन में दो कैबिनेट मंत्री और संबंधित विभाग के राज्य मंत्री मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष का नेता बनने की जल्दी में सिर्फ वही लोग नहीं जानते कि राज्य के राहत व पुनर्वास मंत्री कौन हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करना ठीक नहीं है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार

