मुंबई में बढ़ने लगी गर्मी
मुंबई, 23 फरवरी (हि.स.)। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में फरवरी महीने के आखिरी में गर्मी सताने लगी है। सोमवार को 34.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। आगामी दिनों में उमस और बढ़ने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया है।
सोमवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री के आस-पास रहा। अगले दो दिनों तक तापमान 34 से 35 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच सबसे ज्यादा गर्मी महसूस की जा रही है। सोमवार को मुंबई के सांताक्रूज में 34.5 और कोलाबा में 33 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। राज्य में सबसे ज्यादा गर्म जलगांव जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री के आस-पास रहा. अगले दो दिनों तक तापमान 34 से 35 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच सबसे ज्यादा गर्मी महसूस की जा रही है. सोमवार को मुंबई के सांताक्रूज में 34.5 और कोलाबा में 33 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. राज्य में सबसे ज्यादा तापमान जलगांव में 35.8 डिग्री सेल्सियस रहा.
मौसम विभाग के अनुसार बीते शनिवार को मुंबई में 36.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान था। यह तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक था। वहीं कर्जत में 38.4, डोंबिवली 38.3, पनवेल 38.3, खारघर 38.1, कल्याण 37.8, बदलापुर 37.8, वसई 37, ठाणे 37 और नेरुल में 36.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार पूरब से चल रही गर्म हवाएं समुद्र से जमीन की ओर आने वाली हवाओं को रोक रही हैं। इस वजह से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार के बाद कुछ बदलाव होने की संभावना है, जिससे मुंबईकरों को राहत मिलेगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार

