home page

वसई के तुंगारेश्वर महादेव मंदिर में कलाकारों का महा-स्नेहमिलन, भजनों से गूंजा परिसर

 | 
वसई के तुंगारेश्वर महादेव मंदिर में कलाकारों का महा-स्नेहमिलन, भजनों से गूंजा परिसर


मुंबई, 24 अगस्त, (हि. स.)। पालघर जिले के वसई स्थित तुंगारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में जयओम सेवा संस्था की ओर से हरि कीर्तन, भजन तथा संगीत प्रेमी कलाकारों का स्नेहमिलन समारोह आयोजित हुआ।भाजपा नेता अमित दुबे के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में वसई, पालघर, मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई आदि क्षेत्रों से आए कलाकारों ने अपनी-अपनी अनूठी गायन शैली में भगवान के सुंदर भजन प्रस्तुत कर देवाधिदेव महादेव की स्तुति की। कार्यक्रम में शिवभक्तों के साथ इंडियन आइडल फेम राधा श्रीवास्तव, म्यूजिक डायरेक्टर अमित श्रीवास्तव और कलाकार सेवा संस्था के अध्यक्ष मुकेश त्रिपाठी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही अमर सिंह रघुवंशी, अजय मिश्रा परदेशी, ओमकार विश्वकर्मा, रामानुज पाठक, अरूप चक्रवर्ती, अखिलेश दुबे, सुशील मिश्रा, सुनील पांडे, दीपक सुहाना, राजा रसिया, प्रेम सिंह, रघुराज सिंह, नीरज मिश्रा, राजू दुबे, आशीष पांडे, गिरीश तिवारी, आशुतोष मिश्रा, कौशल पांडे, राजेश गुप्ता, सोहन तिवारी, अनिरुद्ध मिश्रा, अंकिता पांडे, रितेश पैड, गुड्डू, राजेश राज, रागिनी प्रजापति, आशीष मिश्रा, राजू मिश्रा, राम प्रताप, दुर्गेश तिवारी, अमन पांडे, अभय पांडे, सुमित, धर्मेंद्र सिंह, मुकेश प्रजापति, अमिता मौर्य, विवेक तिवारी, सोनू तिवारी, खुशबू मिश्रा, श्रीकांत सिंह, मोहन यादव, संतोष सिंह, रवि यादव, सुशील तिवारी, दयाराम गुप्ता, हिमांशु सिंह, माखन, राहुल तिवारी, हर्ष मिश्रा, हितेष विश्वकर्मा आदि कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को सफल बनाया। इस पावन अवसर पर सभी कलाकारों और शिवभक्तों ने भगवान तुंगारेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। सामूहिक आरती और प्रसाद वितरण के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। इस भव्य आयोजन का मुख्य उद्देश्य भक्ति-संगीत के माध्यम से कलाकारों को एक मंच पर जोड़ना और धार्मिक-सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देना था।

हिन्दुस्थान समाचार / कुमार