29 मार्च से ठाणे के घंटाली मंदिर में पांच दिवसीय हनुमान महायज्ञ
मुंबई,28मार्च ( हि. स.) । ठाणे शहर के प्रसिद्ध प्राचीन घंटाली मंदिर मैदान में रविवार 29मार्च चैत्र शुद्ध एकादशी से 2,अप्रैल चैत्र शुद्ध पूर्णिमा पर हनुमान जयंती तक पांच दिवसीय भव्य हनुमान महायज्ञ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। सनातन बोर्ड के सदस्य श्रीस्वरूप मनोज जोशी और डॉ सुधीर रानाडे ने यह जानकारी देते हुए कहा कि हनुमान जयंती पर हनुमान चालीसा पाठ का समापन भी होगा।मनोज जोशी ने इस कार्यक्रम के बारे में बताया कि मकरसंक्रांति 14जनवरी से तीन हजार श्रद्धालुओं के द्वारा प्रति दिन ग्यारह वार हनुमान चालीसा पाठ करने का संकल्प लिया गया था उसके ग्यारह लाख पाठ की संपूर्ण जप आहुति महायज्ञ के दौरान दी जाएगी।महायज्ञ के दौरान एक सौ आठ किलो तेल के दीपक का अखंड द्वीप प्रज्वलित किया जाएगा।साथ ही महायज्ञ में प्रतिदिन 108हनुमान प्रतिमाओं का प्रतिदिन पूजन किया जाएगा।31मार्च 2026 मंगलवार को शाम 6बजे के दौरान सामूहिक सुंदर कांड का आयोजन भी किया जा रहा है।ठाणे शहर का प्रसिद्ध प्राचीन घंटाली मंदिर पिछले चार वर्षों से धार्मिक गतिविधियों का केंद्र बन गया है। यहां धार्मिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक हमेशा ही होते रहते हैं।इसके साथ ही योग ध्यान भी सिखाया जाता है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / रवीन्द्र शर्मा

