राज ठाकरे पर भड़के गुणरत्न सदावर्ते
मुंबई, 18 जुलाई (हि.स.)। फिल्म अभिनेता आमिर खान की तीसरी शादी में शामिल होने पर वकील गुणरत्न सदावर्ते ने मनसे प्रमुख राज ठाकरे की अलोचना की है। उन्होंने मांग की है कि इस पर राज ठाकरे को सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।
सदावर्ते ने कहा कि लोग राज ठाकरे की हिचकिचाहट और कांपना जानते हैं। राज ठाकरे को बाबासाहेब का भाषण सुनना चाहिए। गलत परंपरा डालने वाले आमिर खान की फिल्मों के लिए सिनेमा हॉल उपलब्ध नहीं कराए जाने चाहिए। राज ठाकरे आमिर खान की शादी में शामिल हुए थे। राज ठाकरे को माफ़ी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शविसेना (यूबीटी) के पक्षप्रमुख , उद्धव ठाकरे भी सोच के मामले में पिछड़े रहे हैं। वे केवल इनकमिंग जानते हैं. वे राम रक्षा आंदोलन न करें।
सदावर्ते ने कहा कि कुछ दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर नाटक चल रहा है। उनका अनशन एक सेल्फी स्पॉट इवेंट स्पॉट बन गया है। सोनम वांगचुक को कोर्ट ऑब्जर्वेशन पर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह सही है कि वांगचुक को उठाकर इलाज के लिए ले जाया गया। कानूनी तौर पर, यह सही था। वांगचुक की पत्नी ने कहा कि वाइटल साइन नॉर्मल हैं। 18 दिन बाद वह नॉर्मल कैसे हो गए? अनशन से वाइटल ऑर्गन्स पर असर पड़ता है। शिक्षा मंत्री की गलती कहां है? क्या आपके पास कोई सबूत है?
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार

