कोल्हापुर गजट पर सरकार करे गंभीरता से विचारः सांसद छत्रपति शाहू महाराज
मुंबई,30 मई (हि.स.)। मराठा आरक्षण को लेकर अनशन पर बैठे मनोज जरांगे पाटिल का कांग्रेस के सांसद छत्रपति शाहू महाराज ने समर्तन किया है। उन्होंने मांग की है कि सरकार को अब कोल्हापुर गजट पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। मराठा समुदाय के साथ अब तक बार-बार धोखा हुआ है। मराठा और कुनबी अलग नहीं बल्कि एक हैं।
राज्य में मराठा और कुनबी रिकॉर्ड खोजने का काम इस समय युद्ध स्तर पर चल रहा है। पुराने दस्तावेजो में कई जगहों पर मराठा-कुनबी रिकॉर्ड मिले हैं। इसी पृष्ठभूमि में मनोज जरांगे पाटिल ने मांग की है कि इन रिकॉर्ड के आधार पर मराठा समुदाय को तुरंत कुनबी सर्टिफिकेट जारी किए जाएं। साथ ही जरांगे ने यह स्टैंड लिया है कि सातारा गजट को लागू करके मराठा समुदाय को न्याय मिलना चाहिए। इस मुद्दे को आगे बढ़ाते हुए छत्रपति शाहू महाराज ने कोल्हापुर गजट का उदाहरण दिया है। छत्रपति शाहू महाराज के इस भूमिका की वजह से मराठा आरक्षण आंदोलन को अब पश्चिमी महाराष्ट्र से भी ताकत मिल रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार

