home page

जल्द मिलेगी लाडली बहनों को खुशखबरी

 | 

मुंबई, 13 अगस्त (हि.स.)। महाराष्ट्र सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाडकी बहीन योजना का लाभ जल्द लाडली बहनों को मिलेगा। महिला व बाल विकास विभाग ने 1500 रुपये की किस्त जल्द पात्र लाभार्थियों के बैंक खाते में जमा करने की तैयारी कर ली है। संभावना है कि 15 अगस्त से पहले और रक्षा बंधन पर पात्र महिलाओं को खुशखबरी मिल सकती है। जुलाई और अगस्त महीने के किस्त उनके बैंक खाते में जमा हो सकती है।

मुख्यमंत्री लाडकी बहीन योजना की लाभार्थी महिलाओं को अभी तक जुलाई महीने की किस्त नहीं मिली है। वह किस्त का इंतजार कर रही हैं। लेकिन राज्य सरकार उन्हें किस्त देकर खुश करने योजना बनाई है। राज्य सरकार ने 344.74 करोड़ रुपये का फंड मंजूर किया है. हालांकि अभी तक महिला व बाल कल्याण विभाग ने लाडली बहनों के बैंक खाते में किस्त कब जमा की जाएगी, इसकी अधिकृत घोषणा नहीं की है।

सूत्रों की मानें तो फंड का मिलान पूरा हो चुका है। 15 अगस्त तक जुलाई की किस्त और रक्षा बंधन पर अगस्त की किस्त पात्र महिलाओं के खाते में जमा किया जा सकता है। साल 2024 में शुरू हुई इस योजना का लाभ कई महिलाओं ने उठाया था। लेकिन बाद में अपात्र महिलाओं को योजना से बाहर कर दिया गया। लगभग 80 लाख ऐसी महिलाओं को इस योजना से बाहर कर दिया गया है जिन्होंने ई-केवाईसी पूरा नहीं किया था। पात्र महिलाओं के खाते का मिलान लगभग पूरा हो चुका है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार