गांगण चुने गए मुंबई प्रेस क्लब के नए अध्यक्ष
मुंबई, 24 जुलाई (हि.सं.)। मुंबई प्रेस क्लब का चुनाव शुक्रवार को बड़े ही हर्षोल्हास के साथ संपन्न हुआ। यह चुनाव इस साल काफी सुर्खियों में रहा। सेव प्रेस क्लब अलाएंस (एसपीसीए) और प्रोगेरिसिव डेमोक्रेटिव अलायंस (पीडीए) पैनल के बीच कड़ा मुकाबला था। हालांकि इस टक्कर में एसपीसीए पैनल ने बाजी मारी है। एसपीसीए के सुरेंद्र गांगण प्रेस क्लब के नए अध्यक्ष चुने गए हैं।
एसपीसीए के अधिकांश उम्मीदवार विजयी हुए हैं। गांगण ने अपने प्रतिद्वंदी पीडीए के राजीव खांडेकर को 321 मतों से पराजित किया। चेयरमैन पद के लिए एसपीसीए के बालाकृष्णन एस., उपाध्यक्ष- धोंडिबा म्हस्के, सचिव- अनिल सिंह, संयुक्त संचिव- सुधाकर कश्यप और कोषाध्यक्ष पद के लिए ओमप्रकाश तिवारी चुने गए हैं। कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव की मतगणना देर रात तक जारी थी। मुंबई प्रेस क्लब का चुनाव हर दो साल में होता है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार

