home page

ठाणे में एफडीए ने लाखों रु का खाद्य पदार्थ जब्त किया, 6 गिरफ्तार

 | 

मुंबई, 28 मई (हि. स.)।ठाणे जिले के (खाद्य एवं औषधि प्रशासन) फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने कमिश्नर तुकाराम मुंढे के मार्ग दर्शन में 27 मई को एक बड़ा स्पेशल अभियान चलाया। इस मुहिम के दौरान, फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट का उल्लंघन करने वाले कई फूड बिजनेसमैन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है।

ठाणे जिला सूचना प्रसारण विभाग की ओर से आज बताया गया कि इस अभियान में एफडीए अधिकारियों ने अलग-अलग फूड दुकानों की जांच की और 7 लाख 30 हजार रुपये से ज़्यादा का संदिग्ध स्टॉक ज़ब्त किया है। इसमें 1लाख ,49,हजार 724 रुपये का एडिबल ऑयल, ( खाद्य तेल)93,830 रुपये का फरसान, 2,06,800 रुपये का घी, 8,190 रुपये के हक्का नूडल्स, 17,100 रुपये की ताड़ी, 54,096 रुपये का शरबत और 1,97,640 रुपये का गोंद (गोंद अरबी) शामिल है। इसके अलावा, पुलिस ने उसी दिन प्रतिबंधित खाने की चीज़ें बेचने के आरोप में छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार किया है और उनसे 4,लाख 53हजार ,344 रुपये का प्रतिबंधित सामान ज़ब्त किया है।फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने सभी खाने के कारोबारियों से अपील की है कि वे फूड सेफ्टी नियमों का सख्ती से पालन करें और साफ-सफाई बनाए रखें। लोगों से अपील की गई है कि अगर उन्हें खाने की चीज़ों की क्वालिटी को लेकर कोई शिकायत है, तो वे प्रशासन के टोल-फ्री नंबर 1800222365 पर संपर्क करें या ठाणे के वागले एस्टेट में संयुक्त आयुक्त के कार्यकाल में लिखकर शिकायत करें। बताया जाता है कि प्रशासन ने चेतावनी दी है कि लोगों की सेहत की रक्षा के लिए आयुक्त तुकाराम मुंढे के मार्ग दर्शन में ऐसी सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रवीन्द्र शर्मा