home page

अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के मामले में 4 गिरफ्तार

 | 

मुंबई, 22 अप्रैल (हि.स.)।

पालघर की वाडा तहकसील के कोणसई गांव में अवैध सुतली बम बनाने वाली पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट मामले में वाडा पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर चार को गिरफ्तार किया है। हादसे में 21 वर्षीय भावेश वावरे की मौत हो गई, जबकि पांच महिलाएं घायल हुई हैं।

जांच में सामने आया कि फैक्ट्री बिना अनुमति संचालित थी और खतरनाक विस्फोटक सामग्री का भंडारण किया जा रहा था। सुरक्षा इंतजाम और प्रशिक्षण के अभाव में यह हादसा हुआ।

गिरफ्तार आरोपियों में नरेंद्र सिंह, श्रीपती यादव, योगेश मोकाशी और वसंत नाईक शामिल हैं, जबकि एक आरोपी फरार है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जे सिंह