home page

बेस्ट की बस में लगी आग, कोई हताहत नहीं

 | 

मुंबई, 13 सितंबर (हि.स.)। बेस्ट के देवनार डिपो की वेट लीज बस में रविवार को बैटरी बॉक्स में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। सौभाग्य से इस हादसे में कोई यात्री हताहत नहीं हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार माहुल गांव से ट्रॉम्बे जा रही बस में चेंबूर कॉलोनी स्थित राम मंदिर के पास ड्राइवर केबिन के नीचे से धुआं निकलने लगा। चालक ने फौरन बस रोक दी। जांच में बैटरी बॉक्स में चिंगारी और आग लगने की बात सामने आई। चालक ने तत्परता दिखाते हुए बस में उपलब्ध तीनों अग्निशामक यंत्रों का इस्तेमाल किया और आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

इस बीच यात्रियों ने दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग बुझाई जा चुकी थी। सुरक्षा के लिहाज से दमकल कर्मियों ने बस का बैटरी कनेक्शन काटकर बैटरी बाहर निकाल दी।बस को आगे की तकनीकी जांच और आवश्यक कार्यवाही के लिए देवनार डिपो ले जाया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार