home page

वन मंत्री नाईक के सरकारी बंगले में लगी आग

 | 

मुंबई, 11 नवंबर (हि.स.)। महाराष्ट्र के वन मंत्री गणेश नाईक के सरकारी बंगले में बुधवार को आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।

पिछले कुछ दिनों से मुंबई में आग लगने की घटनाएं बढ़ गई हैं। खासकर दिवाली में आग की बहुत घटनाएं हुईं। बुधवार को भी शहर में आग लगने की घटनाएं हुईं। मंत्रालय के सामने मंत्रियों के बंगले हैं, उनमें से पवनगढ़ बंगले में आज आग लग गई। बंगले के एयर कंडीशनिंग सिस्टम में खराबी के कारण आग लगी। कुछ ही समय में आग बढ़ गई और धुएं का गुबार उठने लगा।

मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग को नियंत्रण में किया। प्राथमिक अनुमानों के अनुसार बिजली के सिस्टम में खराबी के कारण आग लगी थी। हालांकि हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

----------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार