home page

एचएसआरपी नहीं तो ठाणे में 2 दिनों में 350गाड़ियों पर जुर्माना

 | 
एचएसआरपी नहीं तो ठाणे में 2 दिनों में 350गाड़ियों पर जुर्माना


मुंबई,03 जुलाई (हि.स.) । ठाणे रीजनल ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट (HSRP) ज़रूरी होने के बावजूद नियमों को नज़रअंदाज़ करने वाले गाड़ी मालिकों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाया है। पिछले दो दिनों में बिना (HSRP)एचएसआरपी वाली 350 गाड़ियों पर फाइन लगाया गया है, और परिवहन विभाग ने संकेत दिया है कि यह अभियान भविष्य में और तेज़ किया जाएगा।

ठाणे RTO के डेटा के मुताबिक,( HSRP )एचएसआरपी के लिए 3,32,648 गाड़ियां रजिस्टर हो चुकी हैं और 3,31,310 गाड़ी मालिकों ने अपॉइंटमेंट ले लिया है। इनमें से 2,57,551 गाड़ियों पर (HSRP)एचएसआरपी लगाने का प्रोसेस पूरा हो चुका है। इसलिए, जहां ज़्यादातर गाड़ी मालिकों ने नियमों का पालन किया है, वहीं यह साफ़ है कि कुछ अभी भी उन्हें नज़रअंदाज़ कर रहे हैं।

स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर के निर्देशों के मुताबिक, जिन गाड़ियों के लिए 30 जून तक अपॉइंटमेंट ले ली गई है, उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। हालांकि, ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने साफ किया है कि जो गाड़ी मालिक रजिस्ट्रेशन नहीं कराते या अपॉइंटमेंट नहीं लेते, उन्हें कोई छूट नहीं दी जाएगी। इसलिए, इंस्पेक्शन कैंपेन के दौरान बिना (HSRP) एचएसआरपी गाड़ियां मिलने पर पेनल्टी एक्शन लिया जा रहा है।

(HSRP )एचएसआरपी सिर्फ एक औपचारिकता नहीं है, बल्कि गाड़ियों की सुरक्षित पहचान, नकली नंबर प्लेट को रोकने और क्राइम पर कंट्रोल के लिए एक बहुत ज़रूरी सिस्टम है। इसलिए, जो लोग नियमों का पालन नहीं करते हैं, वे तुरंत HSRP लगवा लें, नहीं तो उन पर कार्रवाई होगी, ऐसा डिप्टी रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिसर रोहित काटकर ने कहा।

ठाणे की क्षेत्रिय परिवहन अधिकारी हेमांगिनी पाटील का कहना है कि एचएसआरपी लगवाना हर गाड़ी मालिक के लिए कानूनी तौर पर ज़रूरी है। जिन लोगों ने काफी समय देने के बाद भी अभी तक HSRP नहीं लगवाया है, वे तुरंत प्रोसेस पूरा कर लें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रवीन्द्र शर्मा