सफाले में ब्लॉक के कारण पश्चिम रेलवे की कुछ ट्रेनें प्रभावित
मुंबई, 24 अक्टूबर, (हि. स.)। पश्चिम रेलवे द्वारा सफाले यार्ड में नए क्रॉसओवर को चालू करने के लिए रविवार, 25 अक्टूबर, 2026 को सफाले स्टेशन पर अप एवं डाउन लाइनों पर 07:20 बजे से 09:50 बजे तक मेजर ब्लॉक लिया जाएगा।इस कार्य के दौरान दोनों लाइनों पर 09:05 बजे से 09:50 बजे तक पूर्ण ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इसके परिणामस्वरूप कुछ उपनगरीय एवं अन्य ट्रेन सेवाएं निरस्त, आंशिक रूप से निरस्त या विलंबित रहेंगी।पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, ब्लॉक के दौरान दहानू रोड से 07:00 बजे प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 93006 दहानू रोड–विरार लोकल पूरी तरह निरस्त रहेगी। दहानू रोड से 08:35 बजे प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 93010 दहानू रोड-बोरीवली लोकल पूरी तरह निरस्त रहेगी। बोईसर से 08:35 बजे प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 61001 बोईसर-वसई रोड मेमू पूरी तरह निरस्त रहेगी। विरार से 04:50 बजे प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 93001 विरार-दहानू रोड लोकल पूरी तरह निरस्त रहेगी। चर्चगेट से 07:42 बजे प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 93011 चर्चगेट-दहानू रोड लोकल पूरी तरह निरस्त रहेगी।इसी तरह डोंबिवली से 05:49 बजे प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 61002 डोंबिवली-बोईसर मेमू वसई रोड पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। अतः यह ट्रेन वसई रोड और बोईसर के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। जबकि चर्चगेट से 05:52 बजे प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 93007 चर्चगेट–दहानू रोड लोकल, ट्रेन संख्या 12935 बांद्रा टर्मिनस-सूरत इंटरसिटी एक्सप्रेस, बोरीवली से 07:20 बजे प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 69139 बोरीवली-वलसाड मेमू, चर्चगेट से 07:11 बजे प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 93009 चर्चगेट-दहानू रोड लोकल, ट्रेन संख्या 59024 वलसाड-मुंबई सेंट्रल पैसेंजर, दहानू रोड से 07:17 बजे प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 93202 दहानू रोड-चर्चगेट लोकल एवं ट्रेन संख्या 12922 सूरत-मुंबई सेंट्रल फ्लाइंग रानी एक्सप्रेस 30 मिनट विलंब से चलेंगी।
हिन्दुस्थान समाचार / कुमार

