एफडीए की कार्रवाई, कूपर अस्पताल का ब्लड बैंक दो दिन के लिए बंद
मुंबई, 05 नवबंर (हि.स.)। महाराष्ट्र अन्न व औषधि प्रशासन (एफडीए) ने विलेपार्ले के डॉ. आर. एन. कूपर अस्पताल का ब्लड बैंक पर कार्रवाई की है। इस ब्लड बैंक को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। यह अस्पताल मुंबई महानगरपालिका का है।
ब्लड बैंक की सभी सेवाएं 5 और 6 नवंबर 2026 को बंद रहेंगी। 5 नवंबर की आधी रात से सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। 7 नवंबर 2026 की आधी रात के बाद सभी सेवाएं फिर शुरू हो जाएंगी। ब्लड बैंक बंद रहने से मरीजों को परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन ने दूसरा प्रबंध किया है। जिन मरीजों को ब्लड कंपोनेंट्स की जरूरत है, उनसे अपील की गई है कि वे जोगेश्वरी में एचबीटी ट्रॉमा अस्पताल के ब्लड बैंक से मदद लें। प्रशासन ने भर्ती मरीजों को हुई परेशानी के लिए खेद जताया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार

