home page

दामाद से नाराज ससुर ने उतारा बेटी के सौतन को मौत के घाट

 | 

मुंबई, 18 अक्टूबर (हि.स.)। मुंबई में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने अपने दामाद से नाराज होकर अपने बेटी की सौतन को मौत के घाट उतार दिया। ससुर ने दामाद की दूसरी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को मैंग्रोव की झाड़ियों में फेंक दिया। हालांकि पुलिस ने इस मामले का पर्दाफास कर दिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मुंबई पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार बीते 30 सितंबर को सांताक्रूज पूर्व के रहने वाले साकिब सिद्दीकी की शिकायत पर वकोला पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ता ने अपनी दूसरी पत्नी रुखसाना के लापता होने की सूचना दी थी। तकनीकी और खुफिया जानकारी के आधार पर वकोला पुलिस की टीम ने साकिब की पहली पत्नी सेहरीन के पिता को पकड़ा, जो घटना के बाद से ही फरार था। कड़ी पूछताछ से पता चला कि आरोपी ने अपने बेटे की मदद से महिला का गला घोंटकर हत्या कर दी थी और बाद में शव को बीकेसी परिसर में मैंग्रोव की झाड़ियों में फेंक दिया था।

पुलिस ने रविवार को झाड़ियों की छानबीन की और झाड़ियों से शव बरामद किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आगे की जांच चल रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार