home page

फर्जी पुलिस बनकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सोने के आभूषण बरामद

 | 

मुंबई, 21 अप्रैल (हि.स.)।

पालघर जिले में खुद को पुलिसकर्मी बताकर लोगों को झांसे में लेकर ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जायेद जावेद जाफरी (38), निवासी आंबिवली, कल्याण के रूप में हुई है। उसने 71 वर्षीय दामोदर चाफेकर को विठ्ठल मंदिर के पास रोककर सोने के गहने उतरवाए और हाथ की सफाई से फरार हो गया था। इस वारदात में करीब 1.45 लाख रुपये के आभूषण हड़पे गए थे। सीसीटीवी फुटेज और गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा और गहने बरामद किए। यह कार्रवाई परिविक्षाधीन सहायक पुलिस अधीक्षक कुमार सुशांत के नेतृत्व में की गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जे सिंह