home page

नालासोपारा में 2.34 लाख की नकली और विदेशी सिगरेट जब्त

 | 

मुंबई, 24 नवंबर(हि.स.)। नालासोपारा पूर्व के एक फ्लैट में 11 अलग-अलग ब्रांडों की सिगरेट के कथित अवैध कारोबार का खुलासा हुआ है। यहां गोल्ड फ्लेक, फोर स्क्वायर और मार्लबोरो जैसे कई ब्रांडों के नाम से मिलती-जुलती नकली सिगरेट के साथ विदेशी सिगरेट बरामद हुई है।

अचोले पुलिस ने कार्रवाई कर कुल 2 लाख 34 हजार रुपये का माल जब्त किया है। मामले में फ्लैट में रहने वाले राहुल गुप्ता (33) के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, शंखेश्वर नगर की जेपीएल बिल्डिंग के कमरा नंबर 305 में यह कार्रवाई हुई। आरोप है कि फ्लैट में कंपनी के स्वामित्व वाले ब्रांडों से मिलती-जुलती नकली सिगरेट बिना वैध अनुमति के रखी गई थीं। जब्त माल में नकली सिगरेट की कीमत 1 लाख 62 हजार 200 रुपये बताई गई है। वहीं 71 हजार 900 रुपये की विदेशी सिगरेट भी मिली हैं।

इन विदेशी सिगरेट के पैकेटों पर केंद्र सरकार के निर्धारित मानकों के अनुसार जरूरी वैधानिक चेतावनियां और पैकिंग संबंधी नियमों का पालन नहीं किया गया था। अचोले पुलिस संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

________________

हिन्दुस्थान समाचार / कुमार