home page

हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर करता था शोषण, मोबाइल में मिले 30 से अधिक वीडियो

 | 

मुंबई, 13 अक्टूबर, (हि. स.)। नालासोपारा पश्चिम के छेड़ानगर स्थित वेबकॉर्न जिम में गरबा खेलने वाली हिंदू युवतियों पर कथित अश्लील टिप्पणी करने वाले आरोपी के मोबाइल में 30 से अधिक अश्लील वीडियो मिलने की बात सामने आई। इस मामले में पुलिस ने आरिफ अयूब शेख को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, 9 अक्टूबर को रौनक यादव, सागर गायकवाड और कमलेश चौधरी व्यायाम के लिए जिम पहुंचे थे। इसी दौरान वहां मौजूद आरिफ शेख ने कथित तौर पर नवरात्रि में गरबा खेलने आने वाली महिलाओं को लेकर अश्लील टिप्पणी की। आरोप है कि उसने कहा कि नवरात्रि के दौरान उसके पास 30-40 लड़कियां आसानी से आती हैं। उसकी बात सुनकर युवकों को संदेह हुआ और मोबाइल में मौजूद सामग्री की जांच की गई। मोबाइल में युवतियों के साथ बनाए गए निजी वीडियो और तस्वीरें मौजूद थीं। इनमें से कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए जाने की भी बात कही जा रही है। शिकायतकर्ता एक युवती ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने पहले उससे पहचान बढ़ाई, फिर प्रेम और अलग-अलग प्रलोभनों के जरिए उसका शोषण किया। पीड़ित युवती ने धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने का आरोप भी लगाया गया है। मामले में आरोपी की मां रुखसाना और रिश्तेदार साहिल खान के खिलाफ भी नालासोपारा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया है। पुलिस निरीक्षक विशाल वडवी ने कहा कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / कुमार