home page

हर पात्र लाभार्थी को मिलेगा राशन कार्ड, 22 से 31 जुलाई तक चलेगी मुहिम

 | 

मुंबई, 20 जुलाई (हि.स.)। महाराष्ट्र में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा स्कीम से वंचित लोगों के लिए अच्छी खबर है। जिन लोगों के राशनकार्ड नहीं हैं, उन पात्र लाभार्थियों के लिए 22 से 31 जुलाई तक राज्य में एक विशेष मुहिम चलाई जाएगी। इसके लिए कैंप लगाए जाएंगे, जिसमें पात्र लाभार्थियों को राशन कार्ड बांटे जाएंगे। यह घोषणा खाद्य आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल ने की है।

मंत्री भुजबल ने राज्य के पात्र नागरिकों से इस खास कैंप का फायदा उठाने और जरूरी दस्तावेजों के साथ आवेदन जमा करने की अपील की है। पूर्व उपमुख्यमंत्री दिवंगत अजीत पवार की जयंती के मौके पर पूरे राज्य में 22 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे। इस विशेष मुहिम के जरिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एक्ट, 2013 के तहत उपलब्ध कोटे की लिमिट के अंदर पात्र लाभार्थियों को नए राशन कार्ड दिए जाएंगे।

इस विशेष कैंप के दौरान पात्र लाभार्थियों से आवेदन लेने, उन्हें तुरंत वेरिफाई करने, पात्रता तय करने और संबंधित जिले को उपलब्ध कोटे की लिमिट के अंदर नए राशन कार्ड मंजूर करके बांटने का काम किया जाएगा, ताकि एक भी पात्र लाभार्थी योजना के फायदों से वंचित न रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार