home page

महायुति में बढ़ा विवाद, योगेश कदम की तटकरे को चेतावनी

 | 

मुंबई, 20 जुलाई (हि.स.)। महाराष्ट्र के कोकण इलाके में सत्तारूढ़ महायुति में विवाद बढ़ गया है. शिवसेना (शिंदे गुट) और एनसीपी (एपी) के बीच विवाद बढ़ा है। शिंदे सेना के रामदास कदम और अजित गुट के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद सुनील तटकरे के बीच वर्चस्व को लेकर अनबन बढ़ गई है। इस लड़ाई में अब कदम के बेटे व मंत्री योगेश कदम भी कूद पड़े हैं और उन्होंने साफ़ चेतावनी दी है कि अब कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तटकरे के बयान के बाद समझौते की कोई गुंजाइश नहीं बची है।

मंत्री योगेश कदम के अनुसार मुझे नहीं लगता कि यह विवाद अब खत्म होगा। मैं उनके बारे में कड़ा भी बोल सकता हूं, लेकिन मैं गहराई में नहीं जाना चाहता। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर यह सामने आ गया कि पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में किसने किसकी मदद की, तो कई लोगों की पोल खुल जाएगी।

इससे पहले रामदास कदम ने सुनील तटकरे की कड़े शब्दों में आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि तटकरे जहां खाते हैं, वहीं छेद करते हैं। जवाब में तटकरे ने भी कदम की व्यक्तिगत आलोचना की है। इससे दोनों नेताओं के बीच विवाद बढ़ गया है। अपने पिता का पक्ष लेते हुए अब मंत्री योगेश कदम ने आक्रामक रुख अपनाया है। उन्होंने साफ किया है कि यह झगड़ा अब निजी नहीं रहा बल्कि महायुति का अंदरूनी मसला बन गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार