विद्युत वितरण कंपनी अभियंता 50हजार रु लेते गिरफ्तार
मुंबई,23जुलाई ( हि. स.) । ठाणे जिला में नवीं मुंबई के तलोजा स्थित ( महाराष्ट्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड कंपनी (एम . एस. ई. डी. सी. एल.) के सहायक अभियंता रोहित देवानंद मोरे को नवी मुंबई एंटी करप्शनब्यूरो ने आज दोपहर एक बजकर 12 मिनट पर शिकायतकर्ता से पचास हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। नवी मुंबई एंटी करप्शनब्यूरो की पुलिस निरीक्षक अरुंधति येलवे के अनुसार इस मामले में नवी मुंबई के तलोजा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।ठाणे एंटी करप्शनब्यूरो द्वारा आज यह बताया गया कि शिकायतकर्ता को तलोजा स्थित महाराष्ट्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड से स्वयं की पी. एन. इलेक्ट्रॉनिक कंपनी की गुणवत्ता रिपोर्ट देने के लिए सहायक अभियंता रोहित मोरे से संपर्क करने पर उन्होंने रिपोर्ट देने के लिए 50हजार रुपए की मांग की थी।इस बारे में उन्होंने नवी मुंबई एंटी करप्शनब्यूरो को 13जुलाई 2026को सूचित किया था।नवी मुंबई एंटी करप्शनब्यूरो ने दूसरे दिन 14जूलाई को इस मामले की जांच पड़ताल की थी।आज 23जुलाई 2026को महाराष्ट्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के सहायक अभियंता रोहित देवानंद मोरे दोपहर 1बजकर 12मिनट पर तलोजा स्थित कार्यालय में शिकायतकर्ता से पचास हजार रूपए की रिश्वत ले रहे थे नवी मुंबई एंटी करप्शनब्यूरो ने उन्हें हिरासत में ले लिया।यह कार्यवाही ठाणे जिला एंटी करप्शनब्यूरो जिला अधीक्षक शिवराज पाटील के मार्ग दर्शन में की गई।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / रवीन्द्र शर्मा

