home page

नेपाल में फंसे लोगों से सम्पर्क हेतू ठाणे डीएम कार्यालय में आपात कक्ष

 | 

मुंबई, 27 अगस्त (हि. स,.) । नेपाल के रसुवा जिले में भोटे कोशी नदी में आई बाढ़ से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, और इस आपदा के मद्देनजर, वहां टूरिस्ट और नागरिकों की सुरक्षा के बारे में ज़रूरी जानकारी इकट्ठा की जा रही है।इस पृष्ठभूमि में, ठाणे जिले के जो टूरिस्ट/नागरिक अभी बाढ़ के कारण नेपाल में फंसे हुए हैं या जो अपने परिवार या रिश्तेदारों के संपर्क में नहीं हैं, वे तुरंत ठाणे जिला आपात कक्ष केंद्र , जिलाधिकारी कार्यालय, ठाणे से संपर्क करें, डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर डॉ. श्रीकृष्ण पांचाल ने अपील की है। जानकारी देते समय विस्तृत जानकारी दें । संबंधित व्यक्ति का पूरा नाम, मोबाइल नंबर,नेपाल में वर्तमान लोकेशन,अथवा होटल का नाम, टूर की विस्तृत जानकारी,टूर ऑपरेटर का नाम पता,साथियों के नाम पता व मोबाइल, परिवार के सदस्यों या करीबी रिश्तेदारों के संपर्क मोबाइल नंबर,अंतिम लोकेशन, इस सब की जानकारी के लिए ठाणे जिला अधिकारी कार्यालय के• मोबाइल नंबर 1077पर टोल फ्री संपर्क करें।

ठाणे जिलाधिकारी इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर का टेलीफोन नंबर: +91 93723 38827 / 02225301740ठाणे जिले के नागरिक घबराएं नहीं और ऑफिशियल जानकारी के लिए जिला प्रशासन से कॉन्टैक्ट करें। नेपाल के आपदा प्रभावित इलाकों में फंसे ठाणे जिले के नागरिकों और टूरिस्ट की सुरक्षा के लिए डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर ऑफिस के ज़रिए ज़रूरी जानकारी का लेन-देन करने और संबंधित एजेंसियों के साथ कोऑर्डिनेट करने की कोशिश की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रवीन्द्र शर्मा