home page

5 मार्च से प्रभाग समितियों के अध्यक्ष पद का चुनाव

 | 

मुंबई, 01 मार्च (हि.स.)। मुंबई महानगरपालिका के 27 विभागीय कार्यालयों में प्रभाग समिति अध्यक्ष पदों के चुनाव 5 मार्च से कराए जाएंगे। इसके लिए नगरसेवकों ने जोरदार लॉबिंग शुरू कर दी है।

प्रभाग समिति अध्यक्षों का चुनाव मार्च महीने में होने के कारण मनपा के सचिव विभाग ने प्रभागवार चुनाव की तारीख और समय का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इस चुनाव के लिए महापौर और उपमहापौर पीठासीन अधिकारी के रूप में कार्य करते हैं। विभागीय कार्यालयों की प्रभाग समिति के अध्यक्ष उस कार्यालय के नगरसेवकों का प्रतिनिधित्व करने वाले अध्यक्ष होते हैं। हर विभागीय कार्यालय के लिए लगभग 1 करोड़ रुपये की निधि स्वीकृत होती है। इस फंड से वार्ड के नगरसेवकों को कितना धन दिया जाए, इसका पूरा अधिकार विभागीय कार्यालय के प्रभाग समिति अध्यक्ष के पास होता है।

प्रभाग कार्यालय- चुनाव तिथि

सी और डी - गुरुवार, 5 मार्च 2026

ए, बी और ई - गुरुवार, 5 मार्च 2026

एफ/दक्षिण और एफ/उत्तर - गुरुवार, 5 मार्च 2026

आर/उत्तर और आर/मध्य - गुरुवार, 5 मार्च 2026

आर/दक्षिण- गुरुवार, 5 मार्च 2026

पी/पूर्व और पी/पश्चिम - गुरुवार, 5 मार्च 2026

एच/पूर्व और एच/पश्चिम- शुक्रवार, 6 मार्च 2026

जी/उत्तर- शुक्रवार, 6 मार्च 2026

जी/दक्षिण- शुक्रवार, 6 मार्च 2026

पी/दक्षिण - शुक्रवार, 6 मार्च 2026

के/पश्चिम - शुक्रवार, 6 मार्च 2026

के/उत्तर और के/दक्षिण- शुक्रवार, 6 मार्च 2026

एल वार्ड- सोमवार, 9 मार्च 2026

एन वार्ड- सोमवार, 9 मार्च 2026

एस और टी- सोमवार, 9 मार्च 2026

एम/पश्चिम- सोमवार, 9 मार्च 2026

एम/पूर्व- सोमवार, 9 मार्च 2026

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार