पालघर में बुजुर्ग महिला की हत्या कर गहने लूटे,
| Oct 21, 2026, 16:59 IST
मुंबई, 21 अक्टूबर (हि.स.)। पालघर जिले के वाडा तालुका में 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या कर सोने के गहने लूटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार को मामले की जानकारी दी। घटना ने ग्रामीण क्षेत्रों में बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
पुलिस के अनुसार, कांता जाधव का शव 20 अक्टूबर को उनके घर में मिला। उनका बेटा घर पहुंचा तो दरवाजा नहीं खुला। पीछे के दरवाजे से अंदर जाने पर मां मृत मिलीं। उनके गले की सोने की चेन और कानों के आभूषण गायब थे। घर की अलमारी भी खुली मिली। आशंका है कि चोरी के इरादे से घुसे आरोपी ने महिला की हत्या कर गहने लूटे। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिन्दुस्थान समाचार / जे सिंह

