home page

शिक्षा विभाग भ्रष्टाचार में अव्वल, विधान परिषद में हंगामा

 | 

मुंबई, 25 जून (हि.स.)। महाराष्ट्र विधान परिषद में गुरुवार को शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी सदस्यों ने आरोप लगाया कि शिक्षा विभाग राज्य का सबसे भ्रष्ट विभाग है। हालांकि स्कूली शिक्षा राज्य मंत्री पंकज भोयर ने विपक्ष के आरोपों को खारिज कर दिया।

प्रश्नकाल के दौरान निर्दलीय सदस्य सत्यजीत तांबे ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि स्कूली शिक्षा विभाग सबसे बदनाम विभाग के रूप में जाना जाता है। संबंधित मंत्री हर सवाल का गलत जवाब देकर सदन को गुमराह कर रहे हैं। संजय भेंडे ने भी शिक्षा विभाग में अव्यवस्था, शिक्षकों की नियुक्ति में देरी समेत अन्य मुद्दों को उठाया। इसके जवाब में मंत्री भोयर ने कहा कि कुछ मामलों को लेकर पूरे विभाग को दोषी ठहराना सही नहीं है। शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर डिजिटलाइजेशन हुआ है। सदस्यों के सुझावों के अनुसार जल्द ही एक बैठक आयोजित की जाएगी और शिक्षा विभाग में जरूरी सुधार किए जाएंगे।

गडचिरोली समेत दूर-दराज के इलाकों में रिक्त पदों के मुद्दे पर भोयर ने कहा कि स्थानीय उम्मीदवारों को प्राथमिकता देने की नीति बरकरार रहने दूर-दराज के इलाकों के स्कूलों में जरूरी शिक्षक उपलब्ध कराने की पूरी कोशिश की जा रही है। विशेष शिक्षकों की मंजूरी के बारे में आवश्यक कार्यवाही की गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार