home page

नॉन-गवर्नमेंट एडेड कॉलेजों के लिए ‘ई-ऑफिस सिस्टम’ लॉन्च

 | 

मुंबई: 12 अगस्त (हि.स.)। महाराष्ट्र के नॉन-गवर्नमेंट एडेड कॉलेजों के लिए ‘ई-ऑफिस सिस्टम’ लॉन्च किया गया है। इससे कॉलेजों के प्रशासनिक कार्य डिजिटल हो जाएगा। उच्च व तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल बुधवार को इसका लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इसका उद्धेश्य कॉलेजों के प्रशासनिक काम में तेजी, पारदर्शी, सुरक्षित और पेपरलेस बनाना है।

मंत्री पाटिल ने कहा कि यह सिस्टम राज्य के 1,231 नॉन-गवर्नमेंट एडेड कॉलेजों के प्रशासनिक काम को डिजिटल तरीकों से ज्यादा आसान और कुशल बनाएगा। ई-ऑफिस सिस्टम से कॉलेजों, डिविजनल जॉइंट डायरेक्टरेट ऑफिस, उच्च शिक्षा निदेशक, उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग के बीच संवाद और प्रशासनिक प्रोसेस डिजिटल तरीकों से आसान हो जाएंगे। इस सिस्टम के पीछे मुख्य मकसद सरकारी काम में कंप्यूटर का अधिक उपयोग करके काम में तेज़ी लाना, दस्तावेजों, जानकारी को सुरक्षित रखना, फैसले लेने के प्रक्रिया को तेज और ज़्यादा असरदार बनाना है।

उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग के अधिकार क्षेत्र में आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस, लॉ, फिजिकल एजुकेशन और सोशल वर्क जैसी अलग-अलग ब्रांच के कुल 1,231 नॉन-गवर्नमेंट एडेड कॉलेज हैं। इन कॉलेजों के ज़रिए संबंधित डिपार्टमेंटल ऑफिस और मंत्रलाय के साथ बहुत सारा संवाद और प्रशासनिक काम होता है। पारंपरिक तरीके में, दस्तावेजों को स्कैन करने, पोस्ट के जरिए भेजने, दस्तावेजों को संभालने और फाइल फॉलो-अप में देरी होती है। ई-ऑफिस सिस्टम इन समस्याओं को खत्म करेगा और काम को डिजिटल गति देगा।

हर कॉलेज के लिए एक अलग ई-ऑफिस उपलब्ध कराया गया है। इसे संबंधित कॉलेज के नाम पर लागू किया जाएगा। हर कॉलेज के ई-ऑफिस को ‘SEVARTH ID’ से जोड़ा गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार