home page

मुंबई-इंदौर व मुंबई-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ी

 | 

मुंबई, 23 मई (हि.स.)। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को रखते हुए पश्चिम रेलवे ने मुंबई सेंट्रल-इंदौर और मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद मार्गों पर चल रही विशेष एसी सुपरफास्ट ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। इससे यात्रियों को सुगम और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध हो सकेगी।

पश्चिम रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 09085 मुंबई सेंट्रल-इंदौर एसी सुपरफास्ट स्पेशल अब 27 जुलाई तक चलेगी। वापसी दिशा की ट्रेन संख्या 09086 इंदौर-मुंबई सेंट्रल एसी सुपरफास्ट स्पेशल का संचालन 28 जुलाई तक जारी रहेगा। इसी तरह ट्रेन संख्या 09087 मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद एसी सुपरफास्ट स्पेशल की सेवाएं 29 जुलाई तक बढ़ाई गई हैं। ट्रेन संख्या 09088 अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल एसी सुपरफास्ट स्पेशल 30 जुलाई तक संचालित होगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार इन विस्तारित फेरियों के लिए आरक्षण शनिवार से शुरू हो गया है। यात्री पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी प्लेटफॉर्म के माध्यम से टिकट बुक कर सकते हैं। यात्रियों से यात्रा से पहले समय, ठहराव और कोच संरचना की जानकारी रेलवे पूछताछ पोर्टल पर जांचने की अपील की गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार