कुत्ते ने रोकी लोकल ट्रेन
मुंबई, 05 जुलाई (हि.स.)। मुंबईकर उस दौरान हैरान रह गए जब एक कुत्ते ने लोकल ट्रेन रोक दी। यह हादसा उस समय हुआ जब ट्रेन कुर्ला रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। इस हादसे में एक मानवता की भावुक मिसाल देखी गई। जहां रेलवे ट्रैक पर फंसे एक आवारा कुत्ते की जान बचाने के लिए लोको पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए लोकल ट्रेन को रोक दिया।
लोको पायलट लगातार हॉर्न बजाए जा रहा था और स्थिति को भांप गया। इस बीच वहां मौजूद एक व्यक्ति ने भी पटरियों पर उतरकर कुत्ते को सुरक्षित निकालने का प्रयास किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लोको पायलट की सतर्कता और एक युवक की तत्परता से कुत्ते की जान बच गई। इसकी जमकर सराहना हो रही है। भारी बारिश के बीच कुर्ला रेलवे स्टेशन रेलवे ट्रैक पर फंसे एक आवारा कुत्ते को बचाने के लिए लोको पायलट ने समय रहते लोकल ट्रेन की गति धीमी कर दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लोको पायलट की सतर्कता और मौके पर मौजूद लोगों के प्रयासों से कुत्ते को सुरक्षित बचा लिया गया। दरअसल ट्रैक पर फंसा कुत्ता पटरी पर ही खड़ा रहता है। लगातार हॉर्न बजने के बावजूद वह वहां से नहीं हटता। ऐसे में एक व्यक्ति उसे बचाने के लिए नीचे उतरता है। लोको पायलट ट्रेन को रफ्तार धीमी कर देता है। इसमें कुत्ते को बचाने की कोशिश कर रहे व्यक्ति की जान खतरे में थी। हालांकि ट्रेन की गति से आगे बढ़ाता है, जिससे कुत्ते को सुरक्षित निकलने का समय मिल जाता है। आखिरकार कुत्ते को सुरक्षित बचा लिया जाता है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार

