home page

कुंभ मेले में गैर-हिंदुओं को न करने दें कारोबार- मंत्री नितेश राणे

 | 

मुंबई, 25 अक्टूबर (हि.स.)। महाराष्ट्र के मत्स्य व बंदरगाह विकास मंत्री नितेश राणे के एक बयान से सियासी विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने आगामी नासिक कुंभ मेले में गैर-हिंदुओं को व्यवसाय करने से रोकने की मांग की है।

नवी मुंबई के जुई नगर में एक संस्था के 'हर हर' के कार्यक्रम में मंत्री नितेश ने कहा कि दिवाली में हिंदुओं को हिंदुओं से ही सामान खरीदना चाहिए। उन्होंने कहा कि नासिक कुंभ मेला हमारा और हिंदुओं के आस्था का प्रतीक है। नाशिक कुंभ मेले में गैर-हिदुओं को व्यापार करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

नासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभ मेले का ध्वजारोहण समारोह 31 अक्टूबर 2027 को होगा। उसी दिन कुंभ मेले का आधिकारिक वेब पोर्टल भी शुरू होगा। नासिक-त्र्यंबकेश्वर कुंभ मेला प्राधिकरण इसे विकसित कर रहा है। यह पोर्टल घोषणाओं, स्नान की तारीखों, यात्रा, सुविधाओं और सुरक्षा की जानकारी देगा। इस समारोह के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित किया गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति भवन में उनसे मिलकर निमंत्रण सौंपा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार