नवलगढ़ नागरिक संघ मुंबई के दिवाली सम्मेलन में आध्यात्मिक गीतों एवं भजनों ने किया सराबोर
मुंबई, 1 नवंबर, (हि. स.)। मुंबई महानगर में राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र के नवलगढ़ की प्रतिनिधि संस्था, नवलगढ़ नागरिक संघ मुंबई का दीपावली स्नेह सम्मेलन उत्साह के साथ मनाया गया। डीजे खेतान हॉल, मालाड पश्चिम में हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने शिरकत की। इस अवसर पर सुदर्शन कुमार एवं पार्टी द्वारा बहुत ही सुंदर आध्यात्मिक गीतों एवं भजनों का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। नागरिक संघ के सभी सदस्य इस आध्यात्मिक गंगा में डूब कर आनंद से सराबोर हो गए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अध्यक्ष रामप्रकाश बुबना, सुनील जीवराजका, प्रमोद बगड़िया, दीनदयाल मुरारका, विनोद पोद्दार, श्रीमती शारदा बूबना, कमल पोद्दार, सुनील परशुरामपुरिया, विजय अग्रवाल, दीनदयाल अग्रवाल, राजेंद्र तुलस्यान सहित अतिथि एवं सदस्य शामिल थे।
हिन्दुस्थान समाचार / कुमार

