किसानों को दिवाली गिफ्ट के बाद सड़कों के लिए 116 करोड़ जारी
मुंबई. 07 नवंबर (हि.स.)। अल नीनो के प्रभाव के कारण पर्याप्त बारिश न होने के कारण खरीफ और रबी की फसलें खराब हो गई हैं। ऐसे में अन्न, पानी और चारे के संकट से जूझ रहे किसानों को राहत देने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने पहले 5,000 की अग्रिम वित्तीय सहायता सीधे खातों में भेजी थी। अब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रभावित किसानों को दिवाली गिफ्ट दिया है।
मातोश्री ग्रामसमृद्धी शेत पाणंद सड़क योजना के तहत रोजगार गारंटी योजना से 116 करोड़ का फंड जारी किया गया है। यह जानकारी मंत्री भरत गोगावले ने दी है। उन्हाेंने बताया कि इस राशि से रुके हुए कार्यों को गति मिलेगी और खेतों तक बारहमासी सड़कें बनेंगी। यह योजना न केवल ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगी, बल्कि अकाल के दौरान किसानों और खेतिहर मजदूरों को स्थानीय स्तर पर रोजगार भी मिलेगा। इससे काम की तलाश में पलायन करने वाले मजदूरों को राहत मिलेगी और पलायन रूकेगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार

