home page

पहली बार एक मंच पर नजर आएंगे देवेंद्र फडणवीस, उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे

 | 

मुंबई, 27 अक्टूबर (हि.स.)। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, शिवसेना (यूबीटी) पक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे और मनसे प्रमुख राज ठाकरे पहली बार एक मंच पर नजर आएंगे। गुरुवार 29 अक्टूबर को दादर में आयोजित एक पुस्तक के विमोचन समारोह में तीनों के एक साथ आने की संभावना है। इस बीच तीनों के बीच क्या राजनीतिक तुकबंदी होगी और कैसे हास्य-व्यंग्य के प्रहार किए जाएंगे, इसे लेकर लोगों में उत्सुकता है।

‘महाराष्ट्राच्या हास्यरेषा’ पुस्तक का विमोचन समारोह गुरुवार, 29 अक्टूबर को दादर के स्वातंत्र्यवीर सावरकर मेमोरियल हॉल में आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री फडणवीस, पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे को आमंत्रित किया गया है। सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शोलार भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। बहरहाल फडणवीस, उद्धव और राज इन तीनों नेताओं के एक साथ आने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। ये तीनों नेता पहली बार एक साथ आ रहे हैं, इसलिए बहस भी तेज हो गई है।

कार्टूनिस्ट प्रशांत कुलकर्णी ने इस किताब को एडिट किया है।

ग्रंथली द्वारा पब्लिश की गई यह किताब 1880 से अब तक के सफर को दिखाती है। मुख्यमंत्री फडणवीस एक वकील और नेता हैं। उद्धव ठाकरे एक नेता और फोटोग्राफर हैं। राज ठाकरे एक नेता और कार्टूनिस्ट हैं। इन तीनों नेताओं के एक मंच पर आने से राजनीतिक तंज, व्यंग्य और हंसी की बौछार होने की संभावना है। फिलहाल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, एसआईआर, जरांगे पाटिल की ऑडियो क्लीप, किसान कर्ज माफी और कर्जत टोरेंट पावर प्रोजक्ट के लिए वृक्षों की कटाई का मामला छाया हुआ है। विपक्ष ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरा है। इसलिए गुरुवार को इन मुद्दों पर ये तीनों नेता क्या कमेंट करेंगे, इस पर सबका ध्यान लगा हुआ है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार