home page

फिल्म अभिनेता अजय देवगन के बंगले पर चला हथौड़ा

 | 

मुंबई, 16 अक्टूबर (हि.स.)। 'अवैध निर्माण' के चलते फिल्म अभिनेता अजय देवगन के मुंबई के जुहू स्थित बंगले पर तोड़क कार्रवाई की गई है। बंगले में जरूरी अनुमतियों के बिना ही अंदरूनी बदलाव, पार्टिशन दीवारें बनाना, खिड़कियों में फेरबदल और अन्य संरचनात्मक काम किए जाने के आरोप में मुंबई महानगरपालिका ने हथौड़ा चलाया है।

बीएमसी कर्मचारियों ने देवगन के बंगले के कुछ हिस्सों को तोड़ दिया है। 'अनधिकृत' निर्माण को लेकर काम रोकने का नोटिस जारी किए जाने के कुछ दिनों बाद यह कार्रवाई की गई है। 7,802 वर्ग फुट का यह बंगला जुहू की कपोले को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में स्थित है। मनपा से मिली जानकारी के अनुसार बंगले में जरूरी म्युनिसिपल अनुमतियों के बिना ही अंदरूनी बदलाव, पार्टिशन दीवारें, खिड़कियों में फेरबदल और अन्य संरचनात्मक काम किए जा रहे थे। इस संबंध में बीएमसी ने 10 सितंबर को मुंबई मनपा अधिनियम की धारा 354ए के तहत एक औपचारिक नोटिस जारी किया था, जिसमें काम को तुरंत रोकने और वैध दस्तावेज जमा करने का निर्देश दिया गया था। हालांकि, नोटिस मिलने के बावजूद निर्माण कार्य जारी रहा। मनपा अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ढांचे के अवैध हिस्सों को गिरा दिया।

यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब अजय देवगन की क्राइम थ्रिलर फ्रेंचाइजी 'दृश्यम' का आखिरी भाग सिनेमाघरों में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और इसने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इस बीच अजय देवगन एक और विवाद में फंस गए हैं। 'विमल इलायची' के विज्ञापन में नजर आने के कारण उन्हें महाराष्ट्र खाद्य व औषधि प्रशासन (एफडीए) उन्हें नोटिस जारी की है। साथ ही अभिनेता शाहरुख खान और टाइगर श्रॉफ को भी 'कारण बताओ' नोटिस जारी किया है गया। एफडीए आयुक्त तुकाराम मुंढे के अनुसार यह जांच इसलिए की जा रही है क्योंकि यह विज्ञापन किसी प्रतिबंधित उत्पाद के प्रचार का एक जरिया (सरोगेट विज्ञापन) हो सकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार