नीलम गोरहे को पद से हटाने की मांग, ठाकरे गुट ने लिखा सभापति को पत्र
मुंबई, 23 मार्छ (हि.स.)। सातारा ज़िला परिषद के अध्यक्ष चुनाव को लेकर हुए विवाद का असर अब विधान मंडल में भी दिखने लगा है। शिवसेना (ठाकरे गुट) ने विधान परिषद की उपसभापति डॉ. नीलम गोरहे के खिलाफ़ आक्रमाक रुख अपनाते हुए गोरहे पर अपने पद का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। सभापति राम शिंदे को पत्र लिखकर उन्हें उपसभापति के पद से हटाने की मांग की गई है।
शिवसेना (शिंदे गुट) के मंत्री शंभूराज देसाई ने आरोप लगाया कि उनके और मकरंद पाटिल के साथ पुलिस ने मारपीट की थी। इस घटना में देसाई घायल हो गए थे। उसके बाद उपसभापति गोरहे ने सातारा के पुलिस सुपरिटेंडेंट तुषार दोशी को निलंबित करने का निर्देश दिया। ठाकरे गुट ने सवाल उठाया है कि क्या उपसभापति के पास किसी आईपीएस अधिकारी को निलंबित करने का अधिकार है। इस संबंध में ठाकरे गुट की ओर से मंगलवार को विधान परिषद में गोरहे के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया जाएगा। इससे राजनीतिक माहौल गरमाने की संभावना है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार

