गणेशोत्सव में सस्ते राशन की मांग
मुंबई, 29 अगस्त (हि.स.)। बढ़ती महंगाई के बीच मुंबई जनता दल (सेक्युलर) ने मुख्यमंत्री दवेंद्र फडणवीस से गणेशोत्सव के दौरान सहुलियत दरों पर खाद्य सामग्री देने की मांग की है। इससे त्योहारों में लोगों को राहत मिल सकेगी।
गणेशोत्सव में मोदक और मिठाइयां बनाने के लिए चीनी, बेसन, रवा और पाम तेल की बहुत आवश्यकता होती है। इस साल किराना सामान अधिक महंगा होने से आम मुंबईकरों का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। इसी समस्या को देखते हुए पार्टी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इन जरूरी सामग्रियों को सस्ते दाम पर देने का आग्रह किया है।
पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार बाजपेयी और अन्य पदाधिकारियों ने मांग की है कि यह रियायती राशन सभी नागरिकों के लिए उपलब्ध होना चाहिए। इसे राशन दुकानों, अपना बाजार और सहकारी भंडारों के माध्यम से आसानी से बांटा जाना चाहिए। त्योहार नजदीक होने के कारण सरकार से जल्द फैसले की उम्मीद की गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार

