home page

दीपके अपनी बेतुकी बातें बंद करें, नहीं तो आरपीआई लेगी सख्त एक्शन: रामदास आठवले

 | 

मुंबई, 03 अक्टूबर (हि.स.)। केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री और आरपीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास आठवले ने डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के बारे में अभिजीत दीपके के बयान पर कड़ी नाराज़गी जताई है। आठवले ने चेतावनी दी कि अगर दीपके अपनी बेतुकी बातें बंद नहीं करते हैं, तो आरपीआई उनके खिलाफ सख्त कदम उठाएगी।

मुंबई के बांद्रा में शनिवार को प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आठवले ने कहा कि दीपके ने बयान दिया है कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने डॉ. आंबेडकर को आगे लाया। रिपब्लिकन पार्टी उनके बयान की निंदा करती है। डॉ. आंबेडकर ने संविधान के जरिए पूरे देश को दिशा दी। यह अच्छी बात है कि अभिजीत दीपके को कुछ छात्रों और युवाओं का समर्थन मिल रहा है। उन्हें इस समर्थन का सही तरीके से इस्तेमाल करना चाहिए। बढ़ते समर्थन की वजह से उनका दिमाग खराब हो गया है।

आठवले ने आरोप लगाया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बारे में अपमानजनक बयान दे रहे हैं। दीपके को अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। नहीं तो आरपीआई उनके खिलाफ सख्त रुख अपनाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार