home page

आंबोली के पास हाईवे किनारे गहरा गड्ढा, हादसे का खतरा बढ़ा

 | 

मुंबई, 27 अक्टूबर (हि.स.)। मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुजरात से मुंबई की ओर जाने वाली लेन में आंबोली के पास सड़क किनारे पांच से सात फीट गहरा गड्ढा बन गया है। बारिश के पानी के कारण बने इस गड्ढे से दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।

स्थानीय स्तर पर कई दिनों से समस्या बने रहने के बावजूद स्थायी मरम्मत नहीं होने से वाहन चालकों में नाराजगी है। फिलहाल, सुरक्षा के लिए मौके पर सीमेंट के बैरिकेड लगाए गए हैं। हालांकि, रात के समय कम दृश्यता के कारण हादसे की आशंका बनी हुई है।

चारोटी हाईवे सहायता केंद्र के पुलिस अधिकारी अमोल जाधव ने बताया कि मामले की जानकारी हाईवे प्राधिकरण को दे दी गई है। हाईवे प्रबंधक सुहास चिटणीस के अनुसार, संबंधित ठेकेदार को गड्ढे की मरम्मत के निर्देश दिए गए हैं। वाहन चालकों ने तत्काल मरम्मत और सुरक्षा उपायों की मांग की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जे सिंह