home page

‘राज्य एग्रीकोस-कृषि छात्र दिवस’ के तौर पर मनाया जाएगा 27 दिसंबर

 | 

मुंबई, 22 अक्टूबर (हि.स.)। आजाद भारत के के बाद देश के पहले कृषि मंत्री डॉ. पंजाबराव उर्फ भाऊसाहेब देशमुख की जयंती के मौके पर हर साल 27 दिसंबर को राज्य में ‘राज्य एग्रीकोस-कृषि छात्र दिवस’ के तौर पर मनाया जाएगा। इस बारे में राज्य सरकार ने शासनादेश जारी कर दिया है।

डॉ. पंजाबराव देशमुख ने कृषि शिक्षा, शोध और किसान संगठनों को मजबूत करने में अहम योगदान दिया। राज्य सरकार ने यह फैसला उनके काम को मशहूर करने और कऋषि क्षेत्र में विद्यार्थियों को प्रेरित करने के मकसद से लिया है। डॉ. देशमुख ने कृषि विश्वविद्यालय के कॉन्सेप्ट को बढ़ावा दिया। उन्होंने कृषि संशोधन परिषद की पुनर्रचना में भी योगदान दिया। साल 1955 में राष्ट्रीय संगठन ‘भारत कृषक समाज’ की स्थापना में भी उनका अहम रोल था।

इस दिन के ज़रिए राज्य के कृषि पाठ्यक्रम के छात्र, स्नातक, संशोधक और युवाओं को उनके काम से परिचित कराया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्धेश्य कृषि शिक्षा और शोध में उनके योगदान का सम्मान करके नई पीढ़ी को कृषि क्षेत्र की ओर आकर्षित करना है। हर साल 27 दिसंबर को विभिन्न उपक्रमों के ज़रिए उनके काम को याद करने का मौका मिलेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार